चंडीगढ़, 10 नवंबर- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अ‌धिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

राज्यपाल की सचिव, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली की मुख्य प्रशासक और वन एवं वन्यजीव विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती जी. अनुपमा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2020 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। एचसीएस अधिकारियों में अंबाला कैंट की उप मंडल अधिकारी (नागरिक) श्रीमती ममता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एक्साइज एरिया, अंबाला कैंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव श्री गगनदीप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा, पंचकूला के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!