भिवानी/शशी कौशिक

भिवानी जिले के भाजपा प्रधान शंकर धूपड़ कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। उन्होने य िजानकारी अपने सोशल मीडिया एकाऊंट पर दी है। मिली जानकारी केे अनुसार धपूड़ कार्यवश अपने एक धनिष्ठ मित्र के साथ रहे। कल उन्होने बताया कि वह कोरोना पोजिटिव हो गया है। जब धूपड़ ने अपना टेस्ट करवाया तो वें भी पेजिटिव थे। उन्होने अपने आपको घर पर क्वाईंटाइन कर लिया है। इनके अलावा दस ओर नए पोजिटिव केस आए हैं। जबकि 32 ठीक हुए हैं।

सिविल सर्जन डाक्टर सपना गहलावत ने ये जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बुधवार दोपहर तक 10 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हंै, जिनमें से तीन तोशाम से 58 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय महिला तथा 46 वर्षीय महिला है। एक बवानी खेड़ा वार्ड सात से 56 वर्षीया महिला है। एक गांव खरक कलां से 66 वर्षीय व्यक्ति है। एक गांव जीताखेड़ी से 30 वर्षीय व्यक्ति है। एक गंाव बड़वा वार्ड नं. 15 से 20 वर्षीया लडक़ी है। एक गांव सागवान से 24 वर्षीय महिला है। एक वार्ड पांच बवानी खेड़ा से 40 वर्षीय व्यक्ति है तथा एक जागृति कालोनी भिवानी से 40 वर्षीय महिला है।

error: Content is protected !!