दो माह से रोड़वेज कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से भारी रोष

समय पर वेतन नहीं तो होगा आन्दोलन तेज : यूनियन

चण्डीगढ, 21 अक्टूबर !हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना, प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया, वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र दिनोद व उप महासचिव नवीन राणा ने सयुंक्त ब्यान में कहा रोड़वेज कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा 18 अक्टूबर को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री निवास पर प्रदर्शन कर रहे रोड़वेज कर्मचारियों के बिच आकर कहा था रोड़वेज कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा असलियत तो ये है हरियाणा राज्य परिवहन में 18 अगस्त 2020 को ऑनलाइन पॉलिसी के तहत मुख्यालय द्वारा बहुत बड़े स्तर पर हजारों कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की थी। जिसके बाद तबादला होने वाले कर्मचारियों को उस माह के दौरान का वेतन ना तो मूल डिपो में मिला और आगामी डिपो में कार्यभार संभालने के बाद भी अभी तक वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा 2 महीने से कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए हैं। एक तरफ तो परिवहन मंत्री बार बार कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की बात कह रहे है,जबकि त्यौहारों के समय में भी कर्मचारियों को वेतन ना मिलने से अपने परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रान्तीय नेताओं ने मांग की सरकार कर्मचारियों का वेतन शीघ्र रिलीज करें अन्यथा यूनियन द्वारा आन्दोलन तेज किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!