भिवानी/मुकेश वत्स  

भिवानी जिले में आज बुद्धवार को 3 नए कोरोना पॉजिटिव के केस आए है। सिविल सर्जन ने बताया कि भिवानी जिले में बुद्धवार दोपहर तक 3 नए कोरोना पॉजिटिव के केस आए है। जिनमें से 1 वार्ड न0 10 बवानी खेड़ा से 42 वर्षीय महिला है। 1 गांव मोरका से 46 वर्षीय व्यक्ति है तथा 1 वार्ड 1 बवानी खेड़ा से 32 वर्षीय व्यक्ति है।

अब तक जिले में कुल 3201 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 2939 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 219 एक्टिव केस है। बुद्धवार को जिले से 600 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में बुद्धवार को 42 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

error: Content is protected !!