पुनहाना, कृष्ण आर्य

जहां एक ओर सरकार व प्रशासन  स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वही नगर पालिका क्षेत्र में इसके बिल्कुल उलट जगह-जगह कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान का खुलेआम मुंह चिढ़ा रहे हैं। शहर में दर्जनों जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। जिनमें खुलेआम आवारा जानवर मुंह मारते नजर आ जाते हैं। लोगों   का कहना है कि साफ सफाई के प्रति नगरपालिका प्रशासन का रवैया बिल्कुल उदासीन रहता है।           

 शहर वासी वासुदेव, गौरव, राजेंद्र, बिजेंद्र, सौरव आदि का कहना है कि उनके मोहल्ले में हमेशा कूड़े का ढेर पड़ा रहता है। सफाईकर्मी जान बूझकर मना करने के बावजूद अक्सर कूड़ा डाल कर चले जाते हैं। जोकि कई कई दिनों तक वहां पर सड़ता रहता है। उन्होंने कहा कि कूड़े के कारण अक्सर वहां गंदगी का माहौल रहता है तथा हर समय कूड़े से दुर्गंध इत्यागी आती रहती है। कूड़े से उठती बदबू के कारण उनका वहां पर जीना मुहाल हुआ पड़ा है। लोगों का आरोप है कि वे कई बार नगर पालिका प्रशासन से कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग कर चुके हैं। परंतु नगर पालिका प्रशासन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देता। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर उंगली उठाते हुए कहा कि एक और तो नगरपालिका प्रशासन भाजपा नेताओ से झाडू लगवाकर, फोटो खींचकर स्वछता पखवाड़ा मना रहा है, वहीं दूसरी ओर सच्चाई से कोसो दूर शहर में लगे कूड़े के ढेर खुलेआम अभियान की पोल खोल रहे हैं। लोगों ने जिला उपायुक्त से शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

error: Content is protected !!