11 अक्टूबर 2020. सम्पूर्ण क्रांति के प्ररेणा स्त्रोत जानेमाने स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी, समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वीं जयंती पर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने श्रद्धाजंली अर्पित की। कपिल यादव, अमन कुमार, प्रदीप यादव व अजय कुमार ने भी लोकलायक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विद्रोही ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने युवावस्था में ही महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस के झंडे तले स्वतत्रंता आंदोलन में भाग लिया और कई बार अंग्रेजों की जेल गए। आजादी आंदोलन से ही जयप्रकाश ने डा0 राममनोहर लोहिया व अन्य युवा साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस में ही सोशलिस्ट कांग्रेस गुट बनाया और आजादी के बाद अलग से सोशलिस्ट पार्टी का निर्माण किया। विद्रोही ने कहा कि राजनीति से अलग होकर जयप्रकाश जी ने संत विनावाभावे के नेतृत्व में भूदान आंदोलन चलाया। फिर 1974 में बिहार व गुजरात के छात्रों को लेकर सम्पूर्ण क्रांति का शंखनाद किया और आपातकाल का विरोध किया।

आपातकाल हटने के बाद 1977 में जनता पार्टी के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर कांग्रेस को आजादी के 30 साल बाद सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्रोही ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश जीवनभर गांधीवादी विचारधारा को लेकर समाजवादी समाज के निर्माण के लिए आम आदमी के हितों के लड़ते रहे। लोकनायक जयप्रकाश का जीवन, कार्य व विचार वर्षो तक युवा पीढ़ी को प्ररेणा देते रहेंगे।

error: Content is protected !!