पंचकूला,  09 अक्तूबर। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो किसानों को लगातार परेशान करने पर तुली हुई है। क्योंकि आज किसान अनाजमंडी में अपनी फसल के रजिस्ट्रे्र्रशन के लिए परेशान हो रहा है। लेकिन बीते दो दिन से मेरी फसल मेरा ब्यौरा की साइट बंद पड़ी है। ऐसे में किसान मार्केट कमेटी दफतर जाता है और वापिस आ जाता है। ऐसा कब तक चलेगा, क्योंकि दूर-दूर से आने वाले किसान रोज ये बात ही पूछने के लिए आएगें कि साइट चली या नही। ऑनलाइन रजिस्टे्रशन में इतनी खामियां है, जो दूर ही नही हो रही है। गणेशपुर गांव में किसी भी किसान का रजिस्ट्रेशन नही हुआ था। इसके अलावा लोगों को इस प्रकार के गेट पास मिल रहे है कि उनकी धान का रजिस्टे्रशन जितना किया गया। उस हिसाब से कई किसानों को गेट पास नही मिल रहे है। ऐसे में जो बिना गेट पास की धान रह जाएगी, उसे किसान कहां बेचे। सरकार को चाहिए कि वो तुरंत किसानों की फसल बेचने में आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द हल करने का काम करें। 

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि मंडियों में लाखों क्विंटल धान आ चुकी है। जिसकी खरीद भी हो चुकी है। लेकिन अभी तक किसानों के खातों में पैसा नही आ रहा है। जबकि सरकार तो खरीद के चंद दिनों में पैमेंट किसानों के खातों में डालने के दावे करती थी। यदि विपक्ष किसानों की  आवाज उठाता है तो फिर बीजेपी-जेजेपी बोलती हैं कि कांग्रेस राजनीति करती है। ये किसानों की समस्याएं है। अब सरकार यह बताए कि वो कब तक किसानों की धान का पैसा किसानों के खातों में डालेगी। सरकार इसके अलावा किसानों को अनाजमंडी में सहुलियतें नही दे रही है।

error: Content is protected !!