किसान आंदोलन को किरण चौधरी का खुला समर्थन

बहल महापंचायत में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने कहा, हम किसानों के साथ

भिवानी/शशी कौशिक  

हरियाणा की पूर्व मंत्री और विधायक किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने किसान आंदोलन को खुला समर्थन देते हुए किसानों के हितों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लडऩे का ऐलान किया है। यह बात किरण चौधरी समर्थक नेताओं ने जिले के बहल कस्बे में हुई किसान महापंचायत में कही। महापंचायत में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के साथ है। पार्टी नेताओं ने किरण चौधरी के महापंचायत के समर्थन के बारे में जानकारी दी।

आज बुधवार को बहल की नई अनाज मंडी में हुई किसान महापंचायत में किसान नेताओं के अलावा विभिन्न  राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने भी हिस्सा लिया। किसान महापंचायत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में अमर सिंह हलवासिया, जिला समन्वयक शीशराम मेचू, हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक ढोला, सतबीर सिरसी, अशोक चेयरमैन, पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा आदि शामिल हुए। अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर तरह से किसानों के साथ है। जब तक केंद्र किसान कानून रद्द नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेस किसानों के संघर्ष में साथ है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!