बदले की भावना से किया राज्य प्रधान का तबादला रद्द करें सरकार: पूनिया

दमन से आन्दोलन रूकने की बजाय तेज होगा

चंडीगढ, 7 अक्टूबर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया, वरिष्ठ उप प्रधान नरेन्द्र दिनोद, कार्यालय सचिव जयकुमार दहिया व प्रेस प्रवक्ता श्रवण कुमार जांगड़ा ने सयुंक्त ब्यान में बताया रोडवेज कर्मचारियों की वर्षों से लम्बित मांगों को लेकर चल रहे आन्दोलन से बौखलाकर सरकार ने रा’य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना का तबादला अम्बाला से भिवानी डिपो में किया है। बदले की भावना से किये तबादले की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए तुरन्त राज्य प्रधान का तबादला रद्द करने की मांग की।

उन्होंने कहा दमन से आन्दोलन रूकने की बजाय तेज होगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर चल रहे आन्दोलन को शान्त करने के लिए यूनियन शिष्टमंडल से बातचीत करके मांगों का समाधान करने की बजाए सरकार आग में घी डालने का काम कर रही हैं। प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा रोड़वेज कर्मचारियों की सभी मांगों को 6 जनवरी व 4 जून को परिवहन मंत्री के साथ हुई बातचीत में जायज बताकर एक माह में लागू करने का वायदा किया गया तो 9 माह बीतने पर भी मांगों का समाधान क्यों नहीं?

उन्होंने कहा परिवहन मंत्री द्वारा सहमत मांगों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया है, जिस कारण रोड़वेज कर्मचारियों में भारी रोष है। मांगों को लेकर यूनियन का मास डैपूटेशन 18 अक्टूबर को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री से मिलकर सरकार के तुगलकी फरमानों का विरोध करेगा।

Previous post

भाजपा विधायक सरकार द्वारा की जा रही लूट को छुपाने के लिए सारा ठिकरा एक अधिकारी पर फोड़ कर जनता को गुमराह कर रहा है: अभय चौटाला

Next post

सक्रिय राजनीति में आने के लिए बबीता फोगाट ने दिया उप निदेशक पद से इस्तीफा

You May Have Missed

error: Content is protected !!