व्यापारी को बीच सड़क जिंदा जलाने और उससे 11 लाख लूटने पर सुरजेवाला ने पूछा कहाँ है सरकार

हांसी में एक व्यापारी को बीच सड़क जिंदा जलाने और उससे 11 लाख लूटने पर सुरजेवाला ने भाजपा-जजपा पर साधा निशाना पूछा कहाँ है सरकार, हरियाणा में है ‘महाजंगलराज’, प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि अपराधियों का शासन 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर :-हांसी में एक व्यापारी को बीच सड़क जिंदा जलाने और उससे 11 लाख लूट व हरियाणा में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसे प्रदेश में महाजंगलराज का उदाहरण बताया है।

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की निकम्मी और नाकारा सरकार ने अपनी विफलता से हरियाणा जैसे शांतिपूर्वक राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है। हरियाणा प्रदेश में सरकार चारों तरफ गुंडागर्दी का तांडव है और सरकार नाम की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि अपराधियों का शासन है। उन्होंने कहा कि हांसी में एक व्यापारी को बीच सड़क पर जिंदा जलाने और उससे 11 लाख लूटने की घटना प्रदेश के महाजंगलराज का प्रमाण है। लोगों की जान-माल लूटी जा रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए बैठी है। आखिर प्रदेश के लोग खौफ के साए से कब तक बचेंगे।सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा शासन काल के दौरान जघन्य अपराधों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी को वर्ष 2019 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों ने आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

 सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा है कि वर्ष 2019 में हरियाणा में केवल एक वर्ष में अपराधों के 1,11,323 मामले दर्ज किए गए हैं। जो 386 मामले प्रति एक लाख जनसंख्या पर पूरे देश में तीसरी सबसे बड़ी आपराधिक दर है। हरियाणा में लगातार छठवें वर्ष आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे पहले हरियाणा में वर्ष 2014, 2015, 2016, 2017, 2018 में अपराधों के क्रमश 79947, 84466, 88527, 97924 और 108212 मामले दर्ज हुए। जो कि राज्य में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति तथा लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की दुखद कहानी को साफ-साफ दर्शाते हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। सरकार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मौन साधे हुए बैठी है और हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2019 में हत्या के 1,137 मामले और अपहरण के 4,023 मामले दर्ज किए गए। यानी कि प्रदेश में रोजाना तीन से ज्यादा हत्याएं और 11 से ज्यादा अपहरण हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में पिछले एक साल में हत्या की कोशिश के 923, लूट के 620 और डकैती 153 के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसका मतलब है प्रदेश हर रोज़ दो लूट व डकैती की घटनाएं घट रही 

You May Have Missed

error: Content is protected !!