चंडीगढ़। पहले पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर अंबाला के समीप ट्रैक्टर को आग के हवाले करना और फिर उसी ट्रैक्टर को दिल्ली ले जाकर आग के हवाले करने पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि कोई भी मजदूर हो या किसान वह अपने औजारों की पूजा करते हैं, उसको आग नही लगाते। ट्रेक्टर किसानों के प्रगतिशील होने का प्रतीक है। जो किसान होगा वह ट्रेक्टर को आग नही लगाएगा। विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंदोलन के नाम पर तमाशा कर रही है। आंदोलन के नाम पर उसी ट्रैक्टर  को अंबाला के बॉर्डर पर जलाया जाता है और फिर उसी ट्रेक्टर को दिल्ली के इंडिया गेट पर जलाया जाता है।  विज ने कहा कि इनको किसानों के दुख-दर्द से कुछ लेना-देना नहीं है।  किसान इस बात को समझ गया है कि बिल में किसानों के खिलाफ कोई बात नहीं है।

सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किसान विरोधी आर्डिनेंस के खिलाफ मुहीम छेड़ने की अपील पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता से बाहर हुई है तब से कांग्रेस का एक ही किरदार रह गया है कि देश में कैसे आग लगाई जाए। विज ने कांग्रेसी नेताओं पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी पैट्रोल की कैनी लेकर निकलते हैं ताकि जहां पर कुछ छोटा-मोटा  सुलग रहा हो वह उसमे और ’यादा आग भड़का पायें। विज ने कहा कि यह जो बिल आए हैं इसमें किसान को आशंका थी कि एमएसपी खत्म हो जाएगा, लेकिन यह कहीं भी बिल में नहीं लिखा और न ही बिल में मंडी खत्म होने की बात कही  है। किसान समझ चुका है, लेकिन कांग्रेस समझ नहीं रही है। कांग्रेस इस आंदोलन को कांग्रेस शासित रा’यों में हवा देकर इस आंदोलन को तेज कर रही है, ताकि उसकी आग पूरे देश में जाए। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की नियत ठीक नहीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैपटन अमरिंदर सिंह का ब्यान आया था कि किसान आंदोलन की आड़ में आईएसआई फायदा उठा सकती है। इसलिए वह किसान अध्यादेश को लेकर सुप्रीम  कोर्ट जाएंगे।  इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में कहीं पर भी किसान आंदोलन को नही रोका गया। पंजाब में आंदोलन को खूब होने दिया गया। विज ने कहा कि पंजाब में जो हुआ वह सारा सरकार प्रायोजित था। एक तरफ तो कांग्रेस आंदोलन करवा रही है तो दूसरी तरफ आईएसआई का भय दिखा रही है।