चंडीगढ़। हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष हमेशा अच्छे कामों में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये अध्यादेश किसानों की भलाई के लिये हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया था।

अब भारतीय जनता पार्टी किसानो के लिये ये बिल लेकर आई है, कांग्रेस इसका स्वागत करने की बजाए, इसका विरोध करते हुए किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को कहा है कि वे विरोध कर सकते हैं, प्रजातंत्र में सबको इसका अधिकार है। उन्होंने किसानो से अपील की है कि वे इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से करें। उन्होंने यह भी कहा कि आज स्थिति सामान्य नहीं है, महामारी फैली हुई है, मरीजों के साथ-साथ दवाईयां लाना आवश्यक है, इसीलिये किसान रास्ते जाम न करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों के नाम पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम किया है लेकिन किसान व लोग समझदार हैं, वह उनकी झूठी बातों में नही आयेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सजग व तैयार है।

error: Content is protected !!