पुन्हाना, कृष्ण आर्य

बिछोर थाना पुलिस ने गौ तस्करों के चंगुल से गोकशी के लिए ले जाए जा रहे तीन बैल जिंदा बरामद किए हैं। बिछोर थाना पुलिस ने 3 गौ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।               

बिछोर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ गौतस्कर गोकशी की नियत से गोवंश को हरियाणा से दूसरे प्रदेश में ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी गठित कर तुरंत नाकेबंदी की गई और गायों से भरे वाहन को रोक लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से तीन बैल बरामद हुए और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि गोवंश को गोकशी के लिए ले जा रहे थे।            

वही थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान खुर्शीद पुत्र निजरा, हसीन पुत्र खुर्शीद, आबिद पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई। जिन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है। तथा गौवंश को गौशाला भिजवा दिया गया है।

error: Content is protected !!