– जेजेपी ने किसान के ईलाज के लिए की 51 हजार रूपए की सहायता

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 17 सितंबर। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला गुरुवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव चिब्बा निवासी घायल किसान नत्था राम से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जैसे ही दिग्विजय सिंह नत्था राम के घर पहुंचे तो उन्हें देखकर किसान नत्था राम एक दम से खिल उठे। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केसी बांगड, पार्टी के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला भी मौजूद रहे और घायल किसान का हाल जाना।दिग्विजय चौटाला ने घायल किसान के ईलाज के लिए 51 हजार रूपये दिए।

नत्था राम से मिलकर जेजेपी नेता ने कहा कि उन्हें दुख है कि किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग नत्था राम के पांव में चोट लगी। उन्होंने कहा कि उनके मन में कई दिन से नत्था राम से मिलने की इच्छा थी, इसके चलते ही वे आज मिलने पहुंचे हैं। नत्था राम ने भावुक होते हुए कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला में वे स्वयं चौ. देवीलाल को देखते हैं। उसे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा खूब तरक्की के राह पर जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नत्था राम जैसे बुजुर्गों के विश्वास को वे कभी टूटने नही देंगें।

error: Content is protected !!