किसानों को आर्थिक मदद करे सरकार: राजेंद्र धनखड़

प्राकृतिक आपदा से फसलों का हुआ है नुकसान.
प्रदेश में किसान अन्नदाता की भूमिका निभा रहा

फतह सिंह उजाला
पटौदी। 
कोरोना काल और प्राकृति आपदाओं की मार झेल रहे किसानों की प्रदेश की राज्य सरकार विशेष गिरदावरी करवा कर आर्थिक सहायता दे। ताकि प्रदेश के किसानों को इस संकट की घड़ी में कुछ राहत मिल सके। कोराना काल के अलावा प्राकृतिक आपदा जैसे, कहीं कम बरसात, कहीं ज्यादा बरसात , टिड्डी दल और अब सफेद मक्खी व झुलसा रोग के किसानों के लिए मुसिबत बने रहे।

ऐसी हालत में भी प्रदेश का किसान कृषि करके प्रदेश में अन्नदाता की भूमिका निभा रहा है। सरकार को भी कठिन दौर में किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।  यह बात इनेलों के किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह धनखड ने प्रैसवार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कठिन दौर में भी किसानों ने महंगे दाम पर खाद, बीज, दवाईया, डीजल आदि अन्य खर्च के बाद भी कृषि से मुंह नहीं मोडा और जैसे तैसे दुख सुख पा कर अपनी बाजरे, ज्वार, धान, कपास की खेती तैयार की।

उन्होंने कहा लेकिन किसान की महेंनत रंग लाती इससे पूर्व प्राकृतिक आपदाओ जैसे बरसात, टिडडी दल, सफेद मक्खी, झुलसा रोग ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सरकार को चाहिए की वह इस संकट की घडी में किसानों की आर्थिक सहायता के लिए आगे आये और विशेष गिरदावरी कराये और किसानों का कर्ज माफ करे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!