चंडीगढ़, 1 सितम्बर: इनेलो महिला प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा की पुत्रवधू अंशु का ह्रदय गति रुक जाने की वजह से 29 अगस्त को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सोनीपत में मल्हाना चौंक स्थित श्मशान घाट में किया गया।

इनेलो के प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह ने इसको बेहद दुखद बताते हुए शोक जताया व दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं और ईश्वर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को धैर्य व हौंसला दे। निधन पर राजनैतिक, सामाजिक व अन्य संगठनों के लोगों ने भी शोक जताया।

इसको लेकर प्रार्थना-सभा चंद्रप्रभा के सोनीपत स्थित निवास स्थान पर 2 सितंबर को रखी गई है।

error: Content is protected !!