अध्यादेशों से मिली किसानों को आर्थिक आजादी :औम प्रकाश धनखड़

— ना मंडी बंद होंगी और ना सरकारी खरीद बंद होगी, कांग्रेस की झूठ जरूरबंद होगी  -बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष — सुरखपुर में क्षेत्र की सरदारी ने किया प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ का अभिनंदन

चंडीगढ़ / झज्जर, 24 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गएअध्यादेशों से किसानों को आर्थिक आजादी से मिली है। आजादी के बाद देश के किसानोंं को अपनी फसल अपनी मर्जी से अपने तय किए गए दामोंं पर बेचने का अधिकार दिया गया है। पीएम मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे किसान हितैषी निर्णय कांग्रेस को हजम नहीं हो रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं कि मंडी और एमएसपी बंद हो जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  औम प्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव सुरखपुरमें आयोजित अभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए स्पष्टï शब्दों में कहा कि ना मंडी बंद होंगी और ना ही सरकारी खरीद बंद होगी केवल कांग्रेसकी झूठ बंद होगी। यह कांग्रेस का झूठा प्रचार है, कांग्रेसी किसानों को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बहकाने का असफल प्रयास कर रहे हैंं। किसान अपनी फसल मंडी मेंं बेच सकेंगे, सरकारी मूल्योंं पर भी बेच सकें गे। मोदी ने किसानों की आय को दोगुणा करने की नीति के तहत अध्यादेश के माध्यम से अलग से सुविधा दी है कि  किसान भाई अपनी फसल को देश में कहींं पर बेच सकते हैं जहां पर उनको अच्छा भाव मिले। किसान बंधु धनखड़ ने कहा कि किसानों की जेब में ज्यादा पैसा आने पर कांग्रेसी क्यों परेशान है यह मेरी समझ से बाहर है।

औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में निर्णय लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई , तीन तलाक खत्म किया , अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी ।  जिसके हम सब साक्षी बने। किसानों को अध्यादेशों के माध्यम से आर्थिक आजादी दी गई। कांग्रेसी परेशान व हताश होकर झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। अब किसान समझदार है और कांग्रेस के झूठ पर विश्वास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छह हजार रूपये किसानों के खातों में पंहुचाए। फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा भाव किसानों को दिया । धनखड़ ने जोर देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कृषि मंत्री के कार्यकाल के दौरान 4500 करोड़   रूपये का मुआवजा किसानों के बैंक खातों में भिजवाया।

औम प्रकाश धनखड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बरौदा उपचुनाव भाजपा के लिए अवसर है और कांग्रेस के लिए चुनौति। बरौदा हलके की जनता सत्ता में सांझेदारी का मन बना चुकी है और भाजपा अवसर को उपलब्धि में बदलने का। भाजपा जींद उपचुनाव की तर्ज पर सर्व समाज के सहयोग से बरौदा उपचुनाव जितेगी। सुरखपुर गांव में पंहुचने पर क्षेत्र की सरदारी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ को  ढ़ोल नगाड़ों और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ आयोजन स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान साहब सिंह ने 14 गांवों की तरफ से किसान बंधु औम प्रकाश धनखड़ को सम्मान की पगड़ी बांधी तब पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज ऊठा ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष बिक्रम कादियान , विजय सुरखपुर, सहित पार्टी कार्यकर्ता,क्षेत्र से पंहुचे गणमान्य जन, भट्ïठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों,ग्राम पंचायतें आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!