एएसआई देवेन्द्र ने बचाई महिला की जान

भिवानी/शशी कौशिक

 हरियाणा पुलिस की टेग लाइन सेवा, सुरक्षा और सहयोग को दिनोद गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई देवेन्द्र सिंह ने सार्थक कर दी। उन्होने आज कूंए में छलांग लगाने वाली महिला को बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार सरकुलर रोड पर बाबा जहर गिरी की गली निवासी एक महिला ने अपने बेटे-बहू से तंग आकर आज रविवार की सुबह कुएं में छलांग लगा कर जान देने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जब दिनोद गेट पुलिस चौकी में यह सूचना पहुंची तो चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह तुरन्त रूप से अपना काम छोड़ न जाने क्या सोच कर निकल पड़े और घटना स्थल पर जा पहुंचे। वंहा कूंए पर भीड़ जमा ळाी पर कोई भी मदद को आगे नहीं आ रहा था।

एएसआई देवेन्द्र सिंह ने देखा कि कूंए में महिला जींदा है तो उन्होने अपनी जान की परवाह किए बिना कूंए में उतर गए और अपनी सूझबुझ से महिला को सही सलामत बाहर निकाल लाएं। यह समाचार आग की तरह शहर में फैल गया। सभी देवेन्द्र सिंह के इस साहसिक कार्य के लिए उनको बधाई दे रहे थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!