पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने लगाई शहर भर में पौधों की छबील

चंडीगढ़। भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर सद्भभावना दिवस मनाया गया। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में पौधोंरोपण व पौधा वितरण का कार्यकर्म का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा शहर में दो हजार के करीब पौधों की छबील लगाई गई । इस जयंती पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला स्तर पर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम किए गए। यूथ कांग्रेस सेक्टर 22, सेक्टर 38, सेक्टर 37, धनास, बुड़ैल, सुखना लेक, मौलीजागरां, सेक्टर 29 में पौधों की छबील लगाई गई। जिसकी अगुवाई अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा जी,चण्डीगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी शीशपाल केहरवाला एवं मुकेश कुमार,युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री लव कुमार, जिला 2 प्रभारी आशीष गजनवी, जिला 1 प्रभारी ने जानू मालिक द्वारा की गई।

जिसमें विशेष तौर पर कांग्रेस जिला 2 अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गब्बी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने सहयोग किया। अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि आज पूरे चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस द्वारा तीनों जिलों में कार्यक्रम आयोजन किए गए। युवा कांग्रेस द्वारा दो हज़ार के करीब पौधों की छबील लगाई गई। इसमें सचिव दीपक लुबाना,परीक्षित राणा, रवि पराशर ,साहिल दुबे,राकेश चौहान,सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर विनायक बंगीय, जिला-1 अध्यक्ष दमनप्रीत सिंह, जिला-1 उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला-2 उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, वार्ड अध्यक्ष शानू खान, विशाल भारद्वाज, प्रेम सिंह, फैज़ान खान आदि पदाधिकारी और  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Have Missed