भिवानी/मुकेश वत्स

 भाजपा की आज बुधवार को जारी जिला अध्यक्षों की सूची में पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शंकर धूपड़ को भिवानी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जैसे ही सुबह-सवेरे यह सूची जारी हुई नए जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ को बधाई देने वालों का उनके निवास पर तांता लग गया। सोशल मीडिया पर भी बधाईयां आने लगी। भाजपा के स्थानीय नेता उनके निवास पर पहुंचने लगे और बधाई देने वालों का हजूम लगने लगा। धूपड़ को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा के आम कार्यकर्ता में खुशी है।

बधाई देने वालों में पूर्व विधायक शशी रंजन परमार,प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विक्रांत धमीजा, शिव कुमार पराशर, प्रदीप सिंह तंवर, सतेन्द्र तंवर, पार्षद हर्षदीप, बबीता तंवर, पवन ठाकुर, संजय दुआ, पूथ्वी शर्मा, डाक्टर रोजश गोरा, रमेश लालावास, विक्की मेहता, राजपाल कड़वासरा, भरत सिंह तंवर, संजीव शिमली, उमेद सिंह, रविन्द्र बापोडिय़ा, सोनू सैनी, बृजपाल तंवर, मनमोहन भूटाना, हरि ओम शर्मा, एडवोकेट सज्जन खनगवाल, रमेश सैनी, कमल किशोर बंधु, सभ्य समाज के प्रधान धमेन्द्र जांगिड़ और कार्यकर्ता प्रमुख थे। नव जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहरलाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल, पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव मुकेश गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल का जताया आभार जताया।

भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बुवानीखेड़ा के विधायक बिशम्भर बाल्मीकि और निपर्तमान जिला प्रधान नंदराम धानिया ने फोन पर बधाई देकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इससे पूर्व जिला प्रधान शंकर धूपड़ ने पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल और प्रदीप भारद्वाज से आशीर्वाद लिया।

error: Content is protected !!