भिवानी/मुकेश वत्स

 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर आज मंगलवार को युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया गया। इस अवसर पर युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके रास्ते पर आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग एवं देशभक्ति से भरा हुआ था। जिन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शो को भुलाना नहीं चाहिए। कमल प्रधान ने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। यह बड़े गर्व की बात है कि आज दुनिया नेता जी के आदर्श अपनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि की देश की आजादी में नेता जी जैसे महानायक का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी असाधारण प्रतिभा के धनी थे, उनके लिए राष्ट्र की आजादी सर्वोपरि थी। नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को देश छोडऩे को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नेता जी बड़े देशभक्त थे, जिनके त्याग बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ है, हमे उनके मार्ग पर चलना चाहिए।

error: Content is protected !!