हरियाणा कैडर के छ: नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़, 17 अगस्त- भारतीय पुलिस सेवा हरियाणा कैडर के छ: नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

इन अधिकारियों में अमित, गौरव, हेमेन्द्रा कुमार मीणा, कुलदीप सिंह, सुश्री मेधा भूषण तथा सिद्धार्थ जैन शामिल थे। इन सभी अधिकारियों ने अपने गृह राज्यों से सम्बन्धित अपना परिचय भी दिया। ये सभी 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। राज्यपाल आर्य ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि आप सबके लिए गर्व की बात है कि आपको हरियाणा जैसे विकसित और शान्तिप्रिय प्रदेश में काम करने का मौका मिला है। प्रगति के मामले में हरियाणा देश का अग्रणी रा’य है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होनें यह भी कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भी हरियाणा के कईं जिले राष्टÑीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं। इस कारण से भी हरियाणा में काम करने वाले अधिकारियों के लिए कैरियर से सम्बन्धित अपार सम्भावनाएं हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!