चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा सरकार ने राज्य की सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सृजित किए गए नए पदों पर 9 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

         नियुक्त किए गए आठ आईएएस अधिकारियों में नगर निगम, हिसार के आयुक्त श्री अशोक कुमार गर्ग को हिसार का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगर निगम, रोहतक के आयुक्त श्री प्रदीप गोदारा को रोहतक का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम, गुरुग्राम के आयुक्त और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम के मुख्य प्रशासक श्री विनय प्रताप सिंह को गुरुग्राम का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।

         इसी प्रकार, नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त श्री धर्मवीर सिंह को यमुनानगर का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है। करनाल के उपायुक्त, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम, करनाल के आयुक्त श्री निशांत कुमार यादव को करनाल का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।  नगर निगम,अंबाला के आयुक्त श्री पार्थ गुप्ता को अंबाला का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।  नगर निगम, पंचकूला के आयुक्त श्री महावीर सिंह को पंचकूला का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है। नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त श्री जगदीश शर्मा को सोनीपत का जिला पालिका आयुक्त लगाया गया है।

         जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए एक एचसीएस अधिकारी, नगर निगम, पानीपत के आयुक्त श्री सुशील कुमार-1 को पानीपत का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है।

         इन जिला पालिका आयुक्तों को कई शक्तियां दी गई हंै, जो वर्तमान में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जिला उपायुक्तों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को दी जा रही हैं।

error: Content is protected !!