Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing Digital Press Conference regarding preparedness to tackle Covid-19 in the State at Chandigarh on March 23, 2020.

चंडीगढ़, 6 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना से ठीक हुए लोगों से अपील की है कि वे इस महामारी से लडनÞे को आमजन को प्रेरित करने के लिए आगे आएं। इस बात का संदेश दें कि इस बीमारी से डरने की बजाय, सावधानी बरतने की ज्यादा आवश्यकता है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री आज राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के आपदा प्रबंधन गु्रप की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के सभी नागरिक अस्पतालों में कोरोना टैस्ट की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। वहां भी लोगों को टेस्ट के लिए आना चाहिए। सैम्पल देने के लिए टोल फ्री नम्बर-108 तथा 1075 पर भी सम्पर्क करने उपरांत मोबाइल वैन से भी सैम्पल एकत्रित किए जा रहे हैं। ठीक हुए लोगों को प्ला’मा डोनेट करने के लिए एसएमएस भेजे जा रहे हैं। अब तक 338 लोगों ने प्ला’मा डोनेट करने की सहमति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को अलग से पत्र भी भेजे जाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अनलॉक-3 में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात चौराहों व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वाहनों तथा 900 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग्जÞ लगाकर मास्क व गमछा पहनने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की जानकारी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व रेवाड़ी जिलों को छोडकरÞ, अन्य जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि च्आप्रेशन वंदे भारतज् के तहत विदेशों से लौट रहे लोगों को अब सात दिन संस्थागत क्वारंटाइन रखने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 की नई हिदायतें जारी की हैं। अब विदेश से लौटने वाला व्यक्ति अपनी यात्रा से 48 घण्टे पहले का कोरोना नेगेटिव का मेडिकल प्रमाणपत्र देता है तो उसे क्वारंटाइन रखने की आवश्यकता नहीं होगी और उसे 96 घण्टे तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

अंतर-राज्यीय परिवहन सेवाओं के अंतर्गत वर्तमान में हरियाणा परिवहन की राजस्थान व उत्तरप्रदेश में लगभग 150 बसें चलाई जा रही हैं। हरियाणा परिवहन की बसें 30 यात्रियों की संख्या के साथ चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 1.50 लाख से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बस में प्रत्येक यात्री मास्क पहने व हाथों को सेनेटाइज करें। किसी भी व्यक्ति को खड़ा  होकर यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि शहरों में इलैक्ट्रिक शवदाह गृहों की संख्या बढ़ाई जा रही है और ऐसे 14 शवदाह गृह स्थापित करने के लिए कार्य आबंटित किया गया था। वर्तमान शमशान घाटों पर ही 11 अतिरिक्त शवदाह गृह बनाए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!