प्रधानमंत्री मोदी ने हर भारतीय का सिर गौरव से किया उंचा: ऋषि प्रकाश

भिवानी/मुकेश वत्स

 भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने दीपोत्सव मनाया। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कार सेवक ऋषि प्रकाश शर्मा ने दीपोत्सव को पहला दीया प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारम्भ किया। भाजपा की ओर से स्थानीय नेहरू पार्क स्थित शहीद मदन लाल ढि़ंगड़ा के स्मारक स्थल पर इस मौके पर 501 दीए जलाए गए और श्री हनुमान चालिसा का पाठ किया गया।  

बुधवार देर शाम को सम्पन्न हुए इस प्रोग्राम में पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शंकर धूपड़, ठाकुर विक्रम सिंह, बिरेन्द्र कौशिक, संदीप श्योराण, मीना परमार, डाक्टर एन के चौधरी, शिवकुमार परासर, रामवतार साकरोडीया, राजेश साकरोडीया, पवन ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला प्रधान बबीता तवंर, औमप्रकाश वर्मा, हरिओम शर्मा, सुभाष तवंर, विनोद चावला, पार्षद हर्षदीप डुडेजा, कमलकिशोर बंधु, रमेश सैनी, सोहन लाल मककड़, नीरज अग्रवाल, सुंदर अत्री, विनोद अत्री, जितेंद्र पराशर, कविता राजपूत, सोनू सैनी, संजय दुआ, सुनील चौहान, कृष्ण सैनी, मुकेश प्रजापति, एडवोकेट सत्यपाल शर्मा, एडवोकेट रविंद्र शर्मा देसरिया, अजय गोविंदपुरा,धर्मेंद्र जांगड़ा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर कार सेवक ऋषि प्रकाश शर्मा ने कहा कि पांच सदी के बाद आज का समय आया है, जब भगवान श्रीराम अपनी अयोध्या में विराजित हुए है। उन्होने कहा कि देश की वर्तमान पीढ़ी भाज्यशाली है, जो इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बनी। शर्मा ने कहा कि राम भारतीय जनमानस के रोम रोम में बसे हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कर भारतीय जनमानस की भानाओं को मूर्तिरूप दिया है। भारत के लोगों ने जो सपना देखा था, आज उस सपने को खुली आंखों से पूरा होता देखा है। आज हर भारतीय का सिर गौरव से प्रधानमंत्री मोदी ने उंचा कर दिया है।

error: Content is protected !!