*पूरे हरियाणा में “म्हारा हरियाणा – हरा भरा हरियाणा” अभियान 

रमेश गोयत

चंडीगढ़- समूचे हरियाणा प्रदेश में आगामी 16 अगस्त अटल की पुण्य तिथि तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। आगामी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश के सभी गांवो और वार्डों में त्रिवेणी लगाई जाएगी। यह जानकारी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को अम्बाला छावनी के इन्दिरा पार्क में म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा पौधारोपण अभियान के दृष्टिïगत आयोजित एक  कार्यक्रम  दी। धनखड़ ने कहा कि पेड-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार है। वृक्षों की महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो सांस है, सांस है तो जीवन है।

कबीर जी की वाणी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कबीर जी के दोहों में पेड-पौधों के जीवंत उदाहरण दिये गये हैं। कबीर जी की वाणी में कहा गया है कि सांस की कीमत तीन लोकों से उंची है। पेड हमारे बाहरी फेफड़े हैं, जो हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्षों से जल, फल, फूल, अन्न, रोटी, सब्जियां, दवाएं और यदि पुराने जमाने का जिक्र करें तो गुरूकुल का जीवन भी वृक्षों के सानिध्य में ही मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में वनों का क्षेत्रफल 4 प्रतिशत से भी कम है। हमें पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाना है। आज ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से इस अभियान की शुरूआत करते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने यह भी कहा कि खाली पड़ी जमीन के साथ-साथ खेतों में अपनी मेढ़ों पर वृक्ष अवश्य लगाएं, उनका पालन-पोषण भी करें।

उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति के दौरान यह भी कहा कि पेड़ गजब की प्रेरणा देते हैं। पेड़ों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जापान की एक कहावत बताते हुए उन्होंने कहा कि हरे भरे पेड़े लगाएं, पक्षी अपने आप आ जाएंगे। उन्होंने पार्टी के लोगों की समर्पण की भावना से जोड़ते हुए कहा कि हम सबका मुख्य उद्देश्य पुराने अनुभव को नई सोच के साथ परवान चढ़ाते हुए जनसेवा के कार्यों को इसी प्रकार आगे बढ़ाना है। इस मौके पर उन्होंने इन्दिरा पार्क परिसर में मोलश्री का पौधा लगाया । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिये अनिल विज के प्रयास भलीभूत हो रहे हैं। हरियाणा का डेथ रेट अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है।

हरियाणा के गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत पहला कार्यक्रम अम्बाला छावनी में किया गया है। बदलते परिवेश को देखते हुए पेड़ों की हमें बहुत आवश्यकता है। पेड़ आगे बढऩे की प्रेरणा और शिक्षा देते हैं। पेड़-पौधे जीवन का आधार स्तम्भ हैं। प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ ने म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा की पारी की शुरूआत अम्बाला से की है। इस कार्य को हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पेड़ हमें हर क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। जिस प्रकार पेड़ हमें छाया देते हैं, उसी प्रकार प्रदेशाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं पर छाया रखने का काम करेंगे।

 विज ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जाति के लिए जीवन से लेकर मृत्यु तक काम आते हैं। हवन की लकड़ी से लेकर शमशान की लकड़ी तक पेड़ काम आते हैं। पेड़-पौधों से वायु और आयु मिलती है। आक्सीजन मिलने से प्राणी मात्र फलता-फूलता है। यदि पेड़ न होते तो जीवन की कल्पना भी नही होती और यह धरती बंजर हो जाती। धरती पर सबसे पहला हक पेड़ों का है लेकिन प्राणी मात्र ने अपने स्वार्थ के लिये प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया, पेड़ों की कटाई की, जिसके चलते प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ा। इसीलिए जरूरत इस बात की है कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाये जायें और साथ में निरंतरता में उनका पालन-पोषण किया जाये। जहां पेड़ों की अधिकता होती है, वहां फल, फूल तो मिलते ही हैं, साथ ही फेफड़े भी आक्सीजन से भर जाते हैं। उन्होंने ओ.पी. धनखड़ का अम्बाला से इस अभियान की शुरूआत करने के लिये आभार भी व्यक्त किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सम्मान में अपनी अभिव्यक्ति के दौरान कहा कि इनका नेतृत्व पार्टी और समाज के लिये मार्गदर्शन रहता रहा है। अनिल विज के व्यक्तित्व बारे उन्होंने कहा कि वे हरियाणा प्रदेश की आन-बान और शान हैं। म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा सम्बन्धी विषय पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण अधिक से अधिक करने से आने वाली नस्लों को बचाने में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!