प्रदेश में 11 नए महिला कॉलेज का किया गया शिलान्यास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रक्षाबंधन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 11 कॉलेजों की रखी आधारशिला।

इस मौके पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, केंद्रीय जलशक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा, पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा भी रहे मौजूद।

कॉलेज पंचकूला जिले के मोरनी में, भिवानी के ईशरवाल, सिरसा के गोरीवाला, नूंह के फिरोजपुर झिरका, जींद के छतर, कैथल के लादना चक्कू, यमुनानगर के प्रताप नगर, हिसार के अग्रोहा और सोनीपत के भैंसवाल कलां, बरौदा और राजौंद में खोले जाएंगे।

इन कॉलेजों को आगामी शैक्षणिक सत्र से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अस्थायी भवन से शुरू किया जाएगा और दाखिले भी किए जाएंगे।

इन 11 नए महिला कॉलेजों के साथ राज्य में कॉलेजों की संख्या बढ़कर 351 हो जाएगी।