इनेलो छोड़ जेजेपी में गये कार्यकर्ता दोबारा इनेलों में आने को आतुर: रणसिंह श्योराण
भिवानी/शशी कौशिक
इण्डियन नैशनल लोकदल कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणसिंह श्योराण व प्रधान महासचिव सूबेसिंह गोलागढ़ ने संयुक्त रूप में बताया कि जेजेपी के जिला प्रधान ने जो ब्यान दिया है कि इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ ने जो जिला कार्यकारिणी घोषित की है उसमें जेजेपी पार्टी के पदाधिकारियों के नाम हैं, हम इसका पूरजोर विरोध करते हुए इसका खण्डन करते है।
उन्होनें बताया कि पहली बात यह है कि इण्डियन नैशनल लोकदल पार्टी ने अब कोई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी नहीं की है। आज से छ: महीने पहले कार्यकारिणी घोषित की थी, इसमें जेजेपी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इसमें नहीं है। जेजेपी की तो कर्मचारी प्रकोष्ठ की कोई कार्यकारिणी है ही नहीं। इन्होंने तो केवल मात्र एक कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला प्रधान बना रखा है। कार्यकारिणी के लिए इनके पास आदमी नहीं हैं। दोनों नेताओं ने बताया कि जो कार्यकर्ता इनेलो छोडक़र जिस आशा और विश्वास के साथ जेजेपी में गए थे उनकी एक भी इच्छा पूरी नहीं हुई है। ये कार्यकर्ता अब इनेलो में वापिस आने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इण्डियन नैशनल लोकदल पार्टी का प्रदेशभर में ग्राफ बढ़ता जा रहा है।