Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing Digital Press Conference regarding preparedness to tackle Covid-19 in the State at Chandigarh on March 23, 2020.

चंडीगढ़, 27 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 82वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हमारे देश के केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में से सबसे पुराना बल है। इस बल की स्थापना आज ही के दिन 1939 में की गई थी। बाद में, इसे आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ विध्वंसकारी गतिविधियों की रोकथाम का कार्य भी सौंपा गया। इस बल के जवान आज नक्सलवादी गतिविधियों को धवस्त करने में भी बहादुरी का परिचय दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की आबादी देश की जनसंख्या का दो प्रतिशत से भी कम है लेकिन भारतीय सेनाओं में हर दसवां सिपाही हरियाणा से है। इसके बावजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा सशस्त्र सीमा बल जैसे केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में भी बड़ी संख्या में हरियाणा के जवान शामिल हैं।

error: Content is protected !!