भारतीय मजदूर संघ की औधोगिक इकाईयों जिसमें भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ, अखिल भारतीय विधुत मजदूर महासंघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ ने भारतीय मजदूर संघ के आहवान पर आयेजित सरकार जगाओं सप्ताह के दौरान  सयुक्त रूप से  अपनी अपनी युनियनों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन जिला उपायुक्त महोदय के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम भेजा कर जिला सचिवालय पर जोर दार प्रर्दशन किया।

मीडिया को जारी ब्यान मे भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री योगेश शर्मा ने बताया कि आज देश भर में तीनों महासंघों ने जिला स्तर पर प्रर्दशन कर अपनी मांगों को लेकर 30 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन सौपा है। योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार पिछले काफी समय से कर्मचारियों व मजदूर साथियों को केवल झूठे आश्वासन दे रही है, लेकिन कार्य सारे इसके विपरीत कर रही है। योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार गुंगी, बहरी बनी हुई है, लेकिन अब भारतीय मजदूर संघ सरकार को अपनी जिम्मेदारी को भुलकर सोने नही देगी।्र और अगर सरकार अब भी नही जागती है तो भारतीय मजदूर संघ का एक एक कार्यकर्ता सरकार की टांग पकड़ कर कुर्सी से नीचे गिराने का काम करेगा।

राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इस कार्यकर्म के सह जिला सयोजक समय सिंह ने कहा कि सरकार पब्लिक परिवहन को खत्म करना चाहती है। जिसका सभी कर्मचारी पुरजोर विरोध करते है और सरकार को चेताने का काम कर रहे है कि अगर सरकार ने निजीकरण और निगमीकरण की अपनी जिदद नही छोड़ी तो प्रदेश का एक एक कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद हो जाएगा।
हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद के मुख्य सलाहकार एवं भारतीय मजदूर संघ गुरूग्राम के जिला अध्यक्ष बालकिशन हुडडा ने कहा कि चाहे स्थायी कर्मचारी हो या अस्थायी, सरकार सभी के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है। सरकार जिस प्रकार से कर्मचारियों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है, उससे लगता है कि सरकार ने अपनी नीति श्रमिक व कर्मचारी विरोधी बना ली है। सरकार सराकर की नीति पर ना चलकर संहार की नीति अपना रही है। बालकिशन हुडडा ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना की माहमारी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दिन रात पुरी निष्ठा से कार्य किया है, उसकी प्रसंशा करना तो दूर, उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी दिव्यांग कर्मचारियों को कार्य में छूट प्रदान की है, लेकिन केवल बिजली विभाग में कोई भी छूट दिव्यांग कर्मचारियों को प्रदान नही की जा रही है।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री विरेन्द्र शर्मा, तीनों महासंघों के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा, कार्यकर्म के जिला संयोजक सुरेश मलिक, हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के जिला गुरूग्राम डिपो के प्रधान प्रवीण, डिपो सचिव नरेश कुमार, अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष अरूण कुमार, सचिव अमित कुमार, हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद के राजेश कुमार, हरियाणा ऑटों चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रदेश मंत्री जयभारत, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमराज, दीपक पौदार, दीन दयाल प्रभात, चक्रवीर, अजीत, राजेश कुमार, राजकिशोर, महेश्वर राम, सच्चिदानन्द तिवारी, सुनील कुमार सहित तीनो महासंघें से सम्बन्ंिधत युनियनों के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!