मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्व. राव धर्मपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

अशोक कुमार कौशिक

नारनौल। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. राव धर्मपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि जन्म और मृत्यु सब प्रारब्ध के कर्मों के अधीन है। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि हम जो पुनर्जन्म में कर्म करते हैं उन्हीं के अनुसार परमपिता परमात्मा ने हमारे जन्म और मृत्यु की व्यवस्था बनाई है।

उन्होंने कहा कि स्व. राव धर्मपाल बहुत ही मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने पूरा जीवन मानव बलाई व मनुष्य के उत्थान के लिए लगाया। जिस तरह राव धर्मपाल लोगों की सेवा करते थे उसी प्रकार उनके परिवार में लोगों की सेवा करने का यह कार्य उनके पुत्र कुलदीप यादव व प्रदीप यादव बरकरार रखेंगे।

वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह यादव की पत्नी प्रेम देवी के निधन पर उनके आवास खातौद पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रेम देवी बहुत धार्मिक विचारों की महिला थी। उनकी कमी गांव व समाज को हमेशा खलती रहेगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया व दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने की भगवान से विनती की।

इस मौके पर पपल यादव कुक्सी,डा. भूप सिंह यादव,सुभाष लावन,रिलाल ठेकेदार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!