प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी के नेतृत्व में शुरू हुआ पंचकुला में मास्क व सैनिटाइजर बाँटने का अभियान

पंचकुला 23 जून 2020: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे “राष्ट्रीय स्तरीय मास्क और सैनिटाइजर बांटने के अभियान” के तहत पंचकूला के नाडा साहिब मंडल में मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। मास्क व सैनिटाइजर बांटने का कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा व हरियाणा सरकार के पूर्व टेक्निकल अड्वाइज़र विशाल सेठ की उपस्थिति में युवा मोर्चा द्वारा चलाया गया।

नाडा मंडल के बूथ नंबर 38 के स्लम एरिया मद्रासी कॉलोनी व बूथ नंबर 146 महेशपुर के गरीब लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांट कर अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश में 20 लाख मास्क व सैनिटाइजर बांटे जाने हैं उसी कड़ी में यह पंचकूला शहर का पहला कार्यक्रम नाडा साहिब मंडल से शुरू हुआ। संदीप जोशी ने सभी बस्ती वालों को मुंह पर मास्क लगाने, सैनिटाइजर या साबुन से हाथ साफ करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। सभी लोग भाजपा की योजनाओं से व आम जनता के प्रति समर्पित भावना से बहुत प्रभावित हुए।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक,जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, प्रदेश मीडिया सेंटर प्रमुख वीरेंद्र गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,नाडा साहब मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,मंडल महामंत्री शेखर चौरसिया, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष बहन परमजीत ढिल्लों, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुभव भारद्वाज,शक्ति केंद्र पालक जयपाल गर्ग, शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद जैन, रामानंद जयपाल गुप्ता, पप्पू पांडे, टी आर गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, गांधीजी, महेश कुमार, सोनू, राकेश कुमार व कमल शर्मा उपस्थित रहे ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!