-विपक्ष की बढ़ी बेचैनी  

कोरोना काल में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए हरियाणा भाजपा द्वारा की गई अपनी तरह की पहली वर्चुअल रैली को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे 20 लाख लोगों के देखे जाने से भाजपा में नया जोश भर गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के निर्देश पर भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया टीम ने ये जिम्मेदारी ली और सप्ताह भर की मेहनत के बाद रविवार को पहली ही वर्चुअल रैली को विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफार्म के जरिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों के देखे जाने से भाजपा नेता प्रफुल्लित हैं, जबकि विपक्ष की भूमिका में बैठी कांग्रेस पार्टी के नेताओं में बेचैनी है। रैली की सफलता का ही नतीजा है कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस उपलब्धि के लिए अपनी आईटी टीम की पीठ थपथपाई है।

 सबसे बड़ी बात यह है कि इस रैली दो स्टेज बनाए गए थे। एक मंच दिल्ली में और दूसरा मंच पंचकुला में। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन मौजूद थे और पंचकुला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित थे। आई टीम ने इन दोनों मंचों को एक साथ सीधे जनता से जोड़ा। 30 हजार लोगों को सीधे-सीधे लिंक भेजा गया, जो अपने अपने स्थानों से ही रैली से जुड़े। जबकि फेसबुक, यू ट्युब, इंस्ट्राग्राम आदि के लिंक भी शेयर किए गए। जिसमें लगभग 15 हजार लोग तो पंचकुला में मंच के सामने लगाई गई चार बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए। इन सभी को मंचासीन नेताओं ने भी सीधे देखकर संबोधित किया।

इस अनोखे और पहले प्रयोग से दिल्ली में बैठे नेताओं के साथ साथ खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला भी गदगद नजर आए।

इस संबध में आईटी के प्रदेश संयोजक अरुण यादव का कहना है कि बीजेपी हरियाणा के फेसबुक पेज पर 4 लाख 74 हजार लोगों ने इसे देखा, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फेसबुक पेज पर रैली देखने वालों की संख्या 2 लाख 90 हजार 426 रही। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के पेज पर 151354,   संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के पेज पर 92548, कृष्ण पाल गुर्जर के पेज पर 2 लाख 30 हजार, अरुण यादव के पेज पर 3 लाख 2 हजार 600 लोगों ने रैली देखी। केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया के पेज पर 22220, संजय भाटिया के पेज पर 55213,नायाब सिंह सैनी के पेज पर रैली देखने वालों की संख्या 42246, सुनिता दुग्गल के पेज पर रैली देखने वाले 37512 रहे।

इसी तरह मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के यु ट्युब व ट्वीटर एकाउंट पर भी लाखों लोग जुड़े। इस रैली को सीधा दिखाने के लिए 650 जूम मीटिंग, 8662 जूम वैबीनार व 2228 वैबएक्स वैबीनार हुए।

इस तरह रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या 2077143 रही।

इतनी बड़ी संख्या में लोगों के वर्चुअल रैली में जुड़ने पर आईटी हैड अरुण यादव ने कहा कि पहला प्रयोग था जो सफल हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों का इतनी बड़ी संख्या में जुड़ना बताता है कि हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की जनता खुश है।

error: Content is protected !!