प्रदेश प्रधान के नाम के बाद होगी जिला प्रधानों की सूची जारी, भिवानी से वर्तमान जिला प्रधान सहित 6 लोग दौड़ में

शशी कौशिक 
भिवानी।  भिवानी जिला के ऐसे भाजपा नेताओं में बेचैनी बढ़ी हुई है, जो जिला प्रधान बनने की दौड़ में हैं। हालांकि भाजपा के प्रदेश प्रधान और जिला प्रधानों के नामों की घोषणा मार्च के अंतिम सप्ताह में हो जानी थी। परन्तु इससे पहले ही कोरोना महामारी के आने से लॉक डाऊन कर दिया गया। इससे प्रदेश में सभी तरह की गतिविधियां थम गई थी। अब लॉक डाऊन शर्तों के साथ खुलने के बाद राजनैतिक गतिविधियां फिर शुरू हो गई है।

भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जिला प्रधानों की घोषणा से पहले पार्टी प्रदेश प्रधान के नाम का ऐलान करेगी। प्रदेश प्रधान बन जाने के बाद ही जिला प्रधानों की घोषणा की जायेगी। सूत्र यह भी बताते हैं कि जिला प्रधानों की सूची तैयार है, केवल घोषणा की जानी है। क्योकि पार्टी ने पहले से ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। यंहा तक कि कार्यकर्ताओं की भी मंशा जान ली गई थी। वैसे भिवानी जिला प्रधान के लिए शंकर धूपड़, संदीप श्योराण, वीरेन्द्र कौशिक, विजय शेखावत और डाक्टर रवि भीष्म दौड़ में हैं।

परन्तु वर्तमान में प्रधान नंदराम धानिया भी दोबार चांस लेना चाहते हैं। वें भी प्रयास में लगे हुए हैं कि उनको दोबारा जिला प्रधान बना दिया जाए। लेकिन धानिया को दोबारा प्रधान बनाए जाने की सम्भावनाएं कम ही बताई जा रही है। ऐसे में मुकाबला पांच नेताओं के बीच रह जाता है। इनमें संदीप शेखावत और वीरेन्द्र कौशिक पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं और डाक्टर रवि भीष्म जिला महामंत्री के पद पर हैं। विजय शेखावत वर्तमान में भिवानी जिला के महासचिव हैं और पूर्व में दादरी जिले के प्रधान रहे हैं। इस बार वें भिवानी जिला प्रधान की दौड़ में शामिल हैं। दूसरी ओर पेशे से वकील शंकर धूपड़ भिवानी जिले के महासचिव रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होने जिला प्रधान का पद पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है।

इससे पूर्व हुए संगठन चुनाव में शंकर धूपड़ का जिला प्रधान बनना तय था। परन्तु चुनाव के दिन प्रवेक्षक की मौजूदगी में एक पार्टी कार्यकर्ता ने अपने आप पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का असफल प्रयास किया गया। चुनाव प्रक्रिया को तो रोक दिया गया पर पश्चात नंदराम धानिया के नाम की घोषणा की दी गई। इस बार बताया जा रहा है कि पार्टी ने उस घटना से सबक लेते हुए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है और अब जिला प्रधानों के नामों की पार्टी सूची जारी कर देगी। सूत्र कहते हैं कि यह सूची प्रदेश प्रधान बनने के तुरन्त बाद जारी कर दी जायेगी।  

error: Content is protected !!