7 देश मेजबानी की दौड़ मे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी IOC से कर रहे बातचीत – भारतीय ओलिंपिक संघ IOA ने पेश किया भारत का विस्तृत रोडमैप विजन प्लान – गुजरात सरकार की 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियां तेज –
दिल्ली – 28 नवम्बर 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत ने 2036 अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक व पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना विजन और रोडमैप पेश किया।
7 देशों के साथ बातचीत कर रहा IOC –
भारत फिलहाल उन 7 देशों में शामिल है, जो IOC के साथ कंटीन्यूअस डायलॉग फेज में हैं। इस प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्ट्रैटेजिक डायलॉग की शुरुआत मार्च 2027 में होने की उम्मीद है।
यह प्रेजेंटेशन भारत की 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक की मेजबानी की कोशिशों का हिस्सा है। हालांकि, अभी मेजबान शहर या देश का अंतिम चयन नहीं हुआ है।
2036 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने अहमदाबाद को अपने प्रस्ताव के केंद्र में रखा है। भारत ने इसी योजना में पैरालंपिक खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव भी रखा है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के भविष्य के मेजबान आयोग के सामने ऑनलाइन प्रस्तुति दी।
इसमें बताया गया कि शहर में अभी कौन-सी खेल सुविधाएँ हैं, किन आयोजन स्थलों को विकसित करने की योजना है और इन तैयारियों में केंद्र, गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन की क्या भूमिका होगी।
भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने वर्चुअल प्रेजेंटेशन के जरिए अहमदाबाद गुजरात की तैयारियों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रस्तावित आयोजन स्थलों की जानकारी दी।
नई दिल्ली में हुई इस बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। IOA अध्यक्ष पीटी उषा, CEO रघुराम अय्यर और IOA एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन पीवी सिंधु शामिल हुईं। भारत की ओर से IOC सदस्य नीता अंबानी भी मौजूद रहीं।
भारतीय ओलिंपिक संघ IOA ने पेश किया विजन –
प्रेजेंटेशन में गुजरात सरकार की तैयारियों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें खेल सुविधाओं के विकास, प्रस्तावित वेन्यू प्लान और केंद्र, राज्य व स्थानीय प्रशासन के सहयोग की जानकारी दी गई।
भारत ने बड़े इंटरनेशनल खेल आयोजनों की मेजबानी के अपने अनुभव और 2036 गेम्स के लिए लंबे समय की योजनाओं को भी सामने रखा।
गुजरात सरकार 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करेगीं भारत ने इसे 2036 ओलिंपिक की तैयारियों का अहम हिस्सा बताया। शहर में विश्वस्तरीय खेल मैदान और उनसे जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना पेश की गई।
प्रेजेंटेशन के बाद IOC के फ्यूचर होस्ट कमीशन और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा हुई। इसमें गेम्स के आयोजन की योजना, संभावित खर्च, फंडिंग, वेन्यू मास्टरप्लान और आयोजन के बाद मिलने वाले फायदे जैसे मुद्दों पर बात हुई।
गुजरात सरकार की तैयारी में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की भूमिका –
गुजरात सरकार को 2030 के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल चुकी है। IOA ने प्रस्तुति में इन खेलों के लिए विकसित किए जाने वाले आयोजन स्थलों और दूसरी सुविधाओं को 2036 की तैयारी से जोड़ा। भारत ने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के अपने अनुभव का भी जिक्र किया।
खेलों के बाद सुविधाओं का इस्तेमाल भी चर्चा में –
आयोग को प्रस्तावित आयोजन स्थलों की योजना, परियोजना के वित्तपोषण और खेलों के बाद शहर व क्षेत्र को होने वाले संभावित लाभों की जानकारी दी गई। चर्चा में यह भी शामिल था कि ओलंपिक परियोजना को शहर, राज्य और देश की दीर्घकालिक विकास योजनाओं से कैसे जोड़ा जाएगा।
राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा और पी. वी. सिंधु ने रखा भारत का पक्ष –
IOA अध्यक्ष राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर और एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष पी. वी. सिंधु ने भारत की ओर से प्रस्तुति दी। भारत से IOC सदस्य नीता अंबानी भी बैठक में मौजूद रहीं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
इसके बाद IOC के आयोग और भारतीय प्रतिनिधियों के बीच प्रस्ताव पर बातचीत हुई।
मार्च 2027 में होगी अगले दौर की छँटनी –
IOA के मुताबिक, भारत उन सात देशों में है जो फिलहाल IOC के साथ शुरुआती बातचीत के दौर, यानी Continuous Dialogue, में हैं। IOC की समय-सारिणी के अनुसार, मार्च 2027 में उन प्रस्तावों को चुना जाएगा जिनकी अगले चरण, Strategic Dialogue, में विस्तार से समीक्षा होगी।
2036 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक गेम्स का मेजबान कब चुना जाएगा –
अगले दौर में चुने गए दावेदारों को IOC की विस्तृत प्रश्नावली का जवाब देना होगा और वित्तीय गारंटी देनी होगी। इसके बाद अंतिम मूल्यांकन का चरण आएगा। IOC ने 2036 ओलंपिक के मेजबान का चुनाव 2029 के मध्य में करने की समय-सारिणी तय की है।









