प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर एमसीजी की कार्रवाई, 5 संपत्तियां सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम, 28 अक्टूबर। नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-3 और जोन-4 क्षेत्र में कुल 5 संपत्तियों को सील किया।

जोन-3 की टीम ने सेक्टर-9B में रूप चंद की संपत्ति पर 24,46,147 रुपए तथा सेक्टर-104 में जय चंद की संपत्ति पर 11,47,341 रुपए के बकाया टैक्स के चलते सीलिंग कार्रवाई की।

वहीं, जोन-4 की टैक्स शाखा ने दिशे एलिका इंडिया, रश्मि और सत प्रकाश की संपत्तियों को सील किया। इन पर क्रमशः 24,18,086 रुपए, 24,18,087 रुपए और 24,66,667 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। दोनों जोन में की गई कार्रवाई के तहत कुल 1,08,96,328 रुपए के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित पांच संपत्तियों को सील किया गया।

नगर निगम की यह कार्रवाई बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली सुनिश्चित करने और करदाताओं को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें