पटौदी में 3 अक्टूबर को होगा कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटौदी, 1 अक्टूबर। कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को पटौदी में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे पार्थ पैलेस, जाटोली मंडी रोड, पटौदी में होगा।

सम्मेलन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं लोकसभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पूर्व सांसद एवं गुड़गांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री राज बब्बर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों नेता कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव में पटौदी से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं श्रीमती पर्ल चौधरी करेंगी। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित विभाग के चेयरमैन श्री मनोज बागड़ी तथा गुड़गांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

पर्ल चौधरी ने कहा कि पटौदी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है। वरिष्ठ नेताओं के साथ सीधा संवाद कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही होती है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

पटौदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रविंद्र चौहान ने बताया कि सम्मेलन में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!