‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ वल्र्ड टेक पार्क की ग्रीन बेल्ट में मेगा स्वच्छता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1.5 किलोमीटर क्षेत्र में किया गया श्रमदान, एमसीजी एसबीएम टीम, एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं एवं स्कूली बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

गुरुग्राम, 1 अक्टूबर। ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के संकल्प को साकार करते हुए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वार्ड-24, जोन-6 स्थित वल्र्ड टेक पार्क की ग्रीन बेल्ट में मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य सामूहिक श्रमदान के माध्यम से करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

अभियान में नगर निगम गुरुग्राम की स्वच्छ भारत मिशन टीम, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने एकजुट होकर श्रमदान किया तथा ग्रीन बेल्ट में विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे को एकत्र कर सफाई की। सामूहिक प्रयास से क्षेत्र को अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल सफाई कार्य में अपना योगदान दिया, बल्कि आमजन को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रीन बेल्ट जैसे सार्वजनिक एवं हरित क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने से पर्यावरण की सुंदरता बढऩे के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है।

अभियान का आयोजन सफाई निरीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई के पर्यवेक्षण में किया गया। इस अवसर पर कुलदीप हिंदुस्तानी, प्रिंका यादव, सैफ चौधरी, अक्षय, अनिरुद्ध, रह्वाजन तथा राहुल सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता की। कुलदीप हिंदुस्तानी ने उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया। प्रिंका यादव ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ गुरुग्राम के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। शपथ के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जाए।

विभिन्न संस्थाओं की रही सक्रिय भागीदारी

मेगा स्वच्छता अभियान में टीन्स ऑफ गॉड, डीएवी सेक्टर-49, निस्वार्थ सेवा फाऊंडेशन, डा. अग्रवाल आई अस्पताल टीम तथा ऑल इंडिया रिसर्च फाउंेिशन का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। स्कूली बच्चों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ प्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम की संयुक्त भागीदारी ने अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिली।

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की भावना के साथ आयोजित यह अभियान स्वच्छ, सुंदर एवं हरित गुरुग्राम की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। अभियान के माध्यम से नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक एवं हरित क्षेत्रों में गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि जब प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी जुड़ती है, तो स्वच्छता का अभियान जनआंदोलन का रूप लेता है। एक दिन, एक घंटा, एक साथ का संकल्प इसी सामूहिक भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!