सत्यवती मिश्रा को रविकांत शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रयोदशी संस्कार में विश्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

नोएडा, 24 सितंबर। राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के त्रयोदशी संस्कार में विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के चेयरमैन पं. रविकांत शर्मा ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सेक्टर-51 स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ (कनाडा) के चेयरमैन डॉ. आजाद कौशिक सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कलराज मिश्रा का विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय पं. मांगे राम शर्मा से घनिष्ठ संबंध रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार के साथ अपने आत्मीय जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इस दुःख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. सोमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद शर्मा, राजेश कौशिक, विनोद वशिष्ठ, महासचिव अधिवक्ता संजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव संजय कौशिक, फरीदाबाद से मनीष शर्मा, उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पं. माया प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. गोपाल शर्मा और प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!