2 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की कुलगुरु ने की समीक्षा”
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 अगस्त को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान’’’ की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में कमेटी रूम में वरिष्ठ समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी समितियों के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों, विद्यार्थियों की सहभागिता, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया समन्वय, पार्किंग, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 2 अगस्त (रविवार) को प्रातः 9.00 बजे विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. नरेन्द्र कुमार, प्रो. रीटा, प्रो. डीएस राणा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. आनंद कुमार, सहित डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।
विभिन्न समितियां संभालेंगी आयोजन की कमान।
कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। पूरे आयोजन का समग्र दायित्व डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर को सौंपा गया है। अतिथियों के स्वागत के लिए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, प्रॉक्टर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी की स्वागत समिति बनाई गई है, जबकि विश्वविद्यालय सभागार की समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी डीन एकेडमिक अफेयर्स, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर तथा डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट करेंगे। सभागार के भीतर की व्यवस्थाओं, मंच (डायस) एवं वीवीआईपी रिफ्रेशमेंट, बैठक व्यवस्था, आईटी एवं तकनीकी सहयोग, आतिथ्य, सजावट, मीडिया कवरेज, फ्लेक्स एवं बैनर, जलपान वितरण तथा आवश्यक खरीद के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षकों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रॉक्टर कार्यालय को अनुशासन व्यवस्था, मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सुरक्षा प्रबंध, एक्सईएन (सिविल) को प्रकाश, ध्वनि, विद्युत एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं, उद्यान शाखा को परिसर की सौंदर्य व्यवस्था तथा स्वच्छता शाखा को सभागार एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।








