
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जारी की सूची, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से हुई नियुक्तियां; कई जिलों को मिला प्रतिनिधित्व
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने अपने प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रवक्ताओं तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा जारी सूची के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन की सहमति से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
नई सूची के अनुसार आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि तीन नेताओं को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नौ प्रदेश मंत्रियों, कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं, मीडिया एवं आईटी प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।
गुरुग्राम से सत्यप्रकाश जरावता को प्रदेश महामंत्री, हरविंद कोहली को प्रदेश मंत्री, महेश चौहान को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा मनीष यादव को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-प्रभारी बनाया गया है।

मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों में अक्षित दहिया (युवा मोर्चा), ऋचा पाहवा (महिला मोर्चा), महेश चौहान (किसान मोर्चा), सुनील सैन इंजीनियर (ओबीसी मोर्चा), अजय खुंडिया (एससी मोर्चा) तथा डॉ. अवनीत वड़ैच (अल्पसंख्यक मोर्चा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार डॉ. संजय शर्मा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, भूपेंद्र दयाल को प्रदेश मीडिया संयोजक, आदित्य चावला को प्रदेश आईटी संयोजक तथा सोमबीर कटारिया को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।








