मंगलवार की बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर जीएमडीए की टीमों ने रखी लगातार निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– शहरभर में टीमें रहीं सक्रिय, वर्षा जल निकासी व्यवस्था पर लगातार रखी गई नजर

– प्रमुख सड़कें और चौराहे रहे जलभराव मुक्त, जरूरत वाले स्थानों पर पंपसेट रहे संचालित

Ensuring obstruction-free drainage systems along Sector 40.

गुरुग्राम, 21 जुलाई: गुरुग्राम, 21 जुलाई: मंगलवार को हुई बारिश के दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की फील्ड टीमें पूरे शहर में लगातार सक्रिय रहीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण किया तथा जहां भी वर्षा जल जमा होने की संभावना बनी, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाकर जल निकासी सुनिश्चित की, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पी.सी. मीणा के निर्देश पर अधिकारियों और फील्ड टीम ने पूरे दिन संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखी। वर्षा जल निकासी प्रणाली को सुचारु बनाए रखने के लिए रोड गलियों (रोड गली), ड्रेनेज इनलेट्स और नालों की नियमित सफाई कर उनमें जमा सिल्ट हटाई गई। यह कार्य सेक्टर 4/7, कन्हई चौक, सेक्टर 40, 43/44, 45/46, 49, 50/57, 53/56, सूर्य विहार, प्रकाश पुरी चौक सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में लगातार किया गया।

श्री पी.सी. मीणा ने बताया कि जीएमडीए द्वारा पिछले कुछ समय से किए गए जल निकासी सुधार कार्यों और लगातार निगरानी के कारण बारिश के दौरान शहर की कई प्रमुख सड़कें और चौराहे जलभराव से मुक्त रहे। इनमें मेदांता रोड, सुभाष चौक, सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर), एआईटी चौक, राजीव चौक, इफको चौक से मिलेनियम सिटी सेंटर तक का मार्ग, गोल्फ सूक रोड, लोटस वैली स्कूल रोड, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी रोड तथा सेक्टर 21/22 डिवाइडिंग रोड सहित कई स्थान शामिल हैं।

Clear roads along Gold Souq road

उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर वर्षा जल की तेजी से निकासी के लिए शहर के चिन्हित स्थानों पर पंपसेट भी तैनात रखे गए हैं। नरसिंहपुर में चार 50 एचपी, एक 65 एचपी और तीन 70 एचपी के पंपसेट संचालित रहे। इसके अलावा खांडसा चौक पर एक 70 एचपी, ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास एक 70 एचपी और एक 35 एचपी, सेक्टर 107 स्थित धर्मपुर गांव के पास दो 50 एचपी, सेक्टर 10 स्थित सिटी बस स्टैंड गेट के पास एक 50 एचपी तथा सेक्टर 67 में एक 50 एचपी के पंपसेट तैनात रखे गए। आवश्यकता अनुसार इन सभी पंपसेटों का संचालन कर वर्षा जल की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की गई।

उन्होंने बताया कि अग्रसेन चौक, पास्को ट्रैफिक लाइट और कन्हई जंक्शन के पास जहां वर्षा जल जमा हुआ था, वहां जीएमडीए की टीमों ने पंपसेट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के माध्यम से तुरंत पानी निकाला, जिससे कम समय में यातायात सामान्य हो गया।

श्री मीणा ने कहा कि पूरे मानसून के दौरान जीएमडीए की टीम इसी प्रकार पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ मैदान में तैनात रहेंगी। वर्षा जल की त्वरित निकासी, जलभराव की रोकथाम तथा शहर में निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर जारी रहेंगी, ताकि नागरिकों को मानसून के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!