स्वागत में उमड़े जनसैलाब से गदगद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा- जनता का विश्वास भाजपा में लगातार बढ़ रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के गोहाना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो, पुष्प वर्षा और जयघोष से के साथ किया भव्य स्वागत*

*जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है और भाजपा आज जनता के दिलों में बस चुकी है: डा. अर्चना गुप्ता*

*मोदी और नायब सरकार किसानों के हितों की सच्ची संरक्षक है और किसान कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है: डा. अर्चना गुप्ता*

*अपने स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी का आभार जताया और कहा – देवतुल्य कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत*

चंडीगढ़, 21 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का गोहाना पहुंचने पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, कार्यक्रम के प्रभारी जवाहर सैनी, डा. रीटा शर्मा, प्रदीप सांगवान, जिला प्रभारी डा. किरण कलकल, चेयरमैन रजनी विरमानी, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, फूल-मालाओं और जोरदार नारों तथा ढोल नगाड़ों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर “मोदी जिंदाबाद”, “नायब सैनी जिंदाबाद” और “अर्चना गुप्ता जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि भाजपा के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जिनकी मेहनत, निष्ठा और जनसेवा की भावना ने भाजपा को देश और प्रदेश में लगातार मजबूत बनाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताया।

गोहाना सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा को जनसमर्थन प्राप्त हुआ और सरकारी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लगातार चुनावी सफलताएं इस बात का प्रमाण हैं कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है और भाजपा आज जनता के दिलों में बस चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ से ही शुरू होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “बूथ जीता, चुनाव जीता” है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को और अधिक मजबूत करेगा तो चुनावी विजय स्वतः सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की दिशा और दशा दोनों बदली हैं। सशक्तिकरण, सुशासन और समावेशी विकास के बल पर भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। डा. गुप्ता ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। डिजिटल तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बढ़ावा दिया है। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। देश के सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक विकास को नई गति मिली है और आज भारत दुनिया में एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी और नायब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की लाड़ो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य योजनाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी अनेक पहलों को मोदी और नायब सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित की जा रही है। भाजपा सरकार किसानों के हितों की सच्ची संरक्षक है और किसान कल्याण के लिए लगातार नई पहल कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई मिसाल स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएं, लोगों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा और संगठन से जोड़ें।

*भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं: डा. अरविंद शर्मा*

*भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत: डा. अरविंद शर्मा*

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण, अनुशासन और जनसेवा की भावना ही पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित की भावना के साथ कार्य कर रही है। युवाओं को बिना किसी भेदभाव के मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश और प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को सुनें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

*पगड़ी, स्मृति चिह्न और जलेबी से मुंह मीठा करवाते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का हुआ जोरदार स्वागत*

गोहाना में पहली बार पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पानीपत रोड पर जेके गार्डन के पास जोरदार स्वागत किया गया। फूलों व भाजपा के झंडों से सजी खुली जीप में सवार होकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ खानपुर मोड़ पर महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले चौक, सोनीपत मोड़ पर भगवान परशुराम चौक, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर पहुंचकर महापुरुषों को नमन किया। सेक्टर 7 में पहले भगवान परशुराम आश्रम व इसके बाद निर्माणाधीन जाट भवन परिसर पर जोरदार स्वागत हुआ। कम्युनिटी सेंटर पहुंचने पर जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, कार्यक्रम के प्रभारी जवाहर सैनी, डा. रीटा शर्मा, प्रदीप सांगवान, जिला प्रभारी डा. किरण कलकल, चेयरमैन रजनी विरमानी, महेंद्र चिड़ाना, जितेन्द्र शर्मा, डा. धर्मबीर नांदल, भलेराम नरवाल, जसबीर दोदवा, रीना शर्मा, बलराम कौशिक, डा. ओम प्रकाश शर्मा, रमेश कश्यप, प्रदीप बडवासनी, जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र, भूपेंद्र मुदगिल, जस्सी खुराना, राजेश भावड़, सूरत सिंह, अशोक सैन, सत्यवान, मीडिया प्रभारी डा. राममेहर राठी, रजनी वरमानी, पूर्व जिला अध्यक्ष बलिराम नरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, बलजीत सिंह मलिक सहित सभी मंडल अध्यक्ष, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!