संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं: मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी और नायब सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं: मोहन लाल बड़ौली

बूथ अध्यक्षों की बैठक में मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया

नायब सरकार हरियाणा में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है: मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने शुक्रवार को सोनीपत जिले के विभिन्न बूथों पर बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पबसरा के बूथ संख्या 100, 101 तथा ग्राम सेवली के बूथ संख्या 112, 113 एवं 114, वहीं राई विधानसभा के ग्राम पतला के बूथ संख्या 115 एवं 116 और ग्राम बढ़खालसा के बूथ संख्या 117, 118 एवं 119 में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ प्रबंधन और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। सभी बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और भाजपा की विचारधारा के प्रसार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

बैठक के दौरान मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ और सशक्त संगठन भाजपा की विजय का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि ‘‘बूथ जीता, चुनाव जीता’’ के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल से जल, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!