प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचाओ संदेश को जमीन पर उतार रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*चंडीगढ़ से दिल्ली ट्रेन से किया सफर,  दिया ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का दिया  संदेश*

चंडीगढ़, 21 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को व्यवहारिक रूप देते हुए वीरवार को चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर शताब्दी ट्रेन से किया। मुख्यमंत्री का यह कदम केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि ऊर्जा बचत, सार्वजनिक परिवहन को अपनाने और जनभागीदारी आधारित सुशासन का मजबूत संदेश  है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इससे पहले भी अपने सरकारी फ्लीट में गाड़ियों की संख्या कम कर अनावश्यक ईंधन खर्च को घटाने की पहल कर चुके हैं। अब ट्रेन से यात्रा कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं बदलाव अपनाएं तो समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन तेजी से आता है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया था। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से मुलाकात कर “स्वस्थ हरियाणा-स्वस्थ भारत” के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान भी किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में योगदान देने का आह्वान कर रहे हैं। हरियाणा सरकार इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी बदलाव ला रही है।

राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल मीटिंग्स और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी लागू की गई है, ताकि सरकारी स्तर पर भी ईंधन और ऊर्जा की बचत सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब सरकार और समाज मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के इस अभियान का हिस्सा बनें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!