चंडीगढ़, 15 मई। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को विभिन्न जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समितियों की जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलावार आवंटन आदेश जारी किए हैं। इन समितियों के माध्यम से मंत्री आमजन की शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini गुरुग्राम और सिरसा जिलों की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।
इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री Anil Vij को यमुनानगर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास एवं पंचायत मंत्री Krishan Lal Panwar पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों की समितियों की अध्यक्षता करेंगे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री Rao Narbir Singh को रेवाड़ी और हांसी, शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda को पलवल और सोनीपत, जबकि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री Vipul Goel को नूंह और महेंद्रगढ़ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
सहकारिता मंत्री Arvind Kumar Sharma हिसार और चरखी दादरी जिलों की समितियों की अध्यक्षता करेंगे। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shyam Singh Rana को करनाल और कैथल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री Ranbir Gangwa को पानीपत और झज्जर जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Krishan Kumar Bedi अंबाला और फतेहाबाद जिलों की समितियों की अध्यक्षता करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री Shruti Choudhry को रोहतक तथा स्वास्थ्य मंत्री Aarti Singh Rao को फरीदाबाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री Rajesh Nagar भिवानी तथा खेल राज्य मंत्री Gaurav Gautam जींद जिले की जिला जन संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे।








