पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए दो दिवसीय इंडक्शन-कम-रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएलवी को विधिक सेवाओं की संरचना और भूमिका की दी गई जानकारी

बाल, महिला और श्रम कानूनों समेत विभिन्न विषयों पर हुआ प्रशिक्षण

गुरुग्राम, 30 अप्रैल- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए दो दिवसीय इंडक्शन-कम-रिफ्रेशर कोर्स का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नव-चयनित पीएलवी को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली और उनकी भूमिका से अवगत कराना तथा पहले से कार्यरत पीएलवी को नई जानकारी देना रहा।

प्रथम दिन विभिन्न विशेषज्ञों ने विधिक सेवाओं की संरचना, फ्रंट ऑफिस में आवेदन ड्राफ्टिंग, पुलिस के साथ पीएलवी की समन्वय भूमिका, सामाजिक कल्याण योजनाएं और प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर जानकारी दी।
दूसरे दिन बाल अधिकार, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानून, रेड क्रॉस सोसायटी की कार्यप्रणाली और श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, पीएलवी द्वारा जागरूकता शिविरों के आयोजन में उनकी भूमिका भी समझाई गई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम निशा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से पीएलवी समाज के कमजोर वर्गों तक विधिक सेवाएं पहुंचाने में और बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पीएलवी की कार्यक्षमता बढ़े और वे समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!