एक पेड़ मां नहीं , माया के नाम : जयहिंद

चंडीगढ़/रोहतक, 21 अप्रैल 2026 – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने प्रेस वार्ता करके सरकार ओर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और NGT के आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किस तरह से रोहतक जिले में हरे पेड़ो को काटा जा रहा है ओर उन्हें जलाया जा रहा है यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचनी चाहिए
वहीं रोहतक जिले में न्यायालय के आदेशों को “टॉयलेट पेपर” की तरह समझा जा रहा है।
हजारों जवान हरे पेड़ और पक्षियों की हत्या का कौन जिम्मेवार : जयहिंद
जयहिंद ने बताया कि रोहतक के सेक्टर 6 में 38 एकड़ जमीन पर, जहां कोर्ट ने स्टे दिया हुआ है की एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा, वहां सुनियोजित तरीके से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मात्र 15-20 मिनट में करीब 6 एकड़ क्षेत्र में आग फैल गई, जिसमें हजारों हरे-भरे पेड़ जिंदा जल गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी जलकर मर गए।
हाईकोर्ट व NGT के आदेशों की अनदेखी
उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब में पहले ही वन क्षेत्र कम है, ऐसे में बिना कोर्ट की अनुमति एक भी पेड़ नहीं काटा जा सकता। इसके बावजूद प्रशासन और HSVP के अधिकारी इन आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। क्योंकि जमीन पर कोर्ट ने 2008 में स्टे दिया और 2012 में प्लाट काट दिए गए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रोहतक के DC और संबंधित अधिकारी कोर्ट के आदेशों को मानते हैं या नहीं।
वहीं जयहिंद ने 10 करोड़ की उगाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर डाली
अनुमति और कार्रवाई पर उठे सवाल
उन्होंने कहा कि DFO ने किस आधार पर अनुमति दी, जबकि केंद्र की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई संभव नहीं है। जयहिंद ने बताया कि 20 साल पुराने पेड़ों को जिंदा जला दिया गया, लेकिन अब तक न कोई FIR दर्ज हुई है और न ही कोई जांच शुरू की गई है।









