राजस्व व आपदा प्रबंधन की वित्तायुक्त  डॉ. सुमिता मिश्रा ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 21 अप्रैल – राजस्व व आपदा प्रबंधन की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, जो जनगणना 2027 के लिए स्टेट नोडल ऑफ़िसर भी हैं, ने आज यहाँ सिविल सेक्रेटेरिएट में जनगणना 2027 के लिए डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन)) प्रक्रिया पूरी की।

 यह पहल ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया सुविधा की उपलब्धता और सरलता को दर्शाती है,  जिसके जरिए नागरिक अपनी जनगणना डिटेल्स को आसानी और समयबद्ध तरीके से जमा कर सकते हैं। इससे फिजिकल विजिट की आवश्यकता भी कम होगी और प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

  डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सटीक और समय पर डेटा पॉलिसी प्लानिंग और उसके क्रियान्वयन के लिये बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की कि इस यूज़र.फ़्रेंडली, सुरक्षित और आसान ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर हरियाणा के सेंसस ऑपरेशन के डायरेक्टर श्री ललित जैन और राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव, श्रीमती हेमा शर्मा मौजूद थीं। 

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!