मंडियों में भीगा गेहूं, कौन जिम्मेदार? सरकार जवाब दे — राव नरेंद्र सिंह*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़, 08-04-26। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोनीपत, घरौंडा , पानीपत  की  मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से विस्तृत चर्चा की एवं बारिश की कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मंडियों में बारिश के कारण भीगे गेहूं के मुद्दे पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की महीनों की मेहनत आज मंडियों में भीगकर बर्बाद हो रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम की चेतावनियों के बावजूद मंडियों में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। तिरपाल, शेड और भंडारण की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों की फसल खुले में पड़ी रही और बारिश में भीग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और खराब प्रबंधन का खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान पहले ही बढ़ती लागत और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में फसल का नुकसान उसकी स्थिति को और गंभीर बना रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि भीगे गेहूं का तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मंडियों में पुख्ता और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इन मंदिरों के दौरे के दौरान उनके साथ सोनीपत मंडी में धर्मपाल मलिक जी पूर्व अध्यक्ष,
कमल दीवान, जिला अध्यक्ष, संजीव दहिया, जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पंवार , पदम सिंह दहिया, सुखबीर फ़रमाना पूर्व प्रत्याशी जय भगवान आंतिल मौजूद रहे एवं पानीपत मंडी में उनके साथ जिला अध्यक्ष रमेश मलिक,
जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह , पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह कादयान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र शाह , सचिन कुंडू , शौर्यवीर कादयान एवं घरौंडा मंडी में उनके साथ घरौंदा मंडी, लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ,रघुबीर संधु, राजेंद्र कल्याण , भूपेंद्र लाठर, हेमंत सरोहा, कंवरदीप सैनी मौजूद रहे

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!